नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड पर रेल मंत्रालय ने होली को लेकर कई ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। इसमें तिनसुकिया-जयनगर व हापा-राजकोट-नाहरलागुन के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाया गया। सभी ट्रेन का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर भी होना तय हुआ है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 09525/26 हापा-राजकोट नाहरलागुन होली स्पेशल हापा से 20 मार्च को खुलेगी व नाहरलागुन से 23 मार्च को खुलेगी। इस ट्रेन में कोच द्वितीय श्रेणी एसी 01, तृतीय श्रेणी एसी 03, शयनयान 15, जनरल कोच 15, दिव्यांग कोच 02 रहेंगे।
Total Downloads: 70
यह ट्रेन राजकोट, अहमदाबाद, छायापुरी (वडोदरा) उज्जैन, ग्वालियर ,गोविन्दपुरी (कानपुर) प्रयागराज वाराणसी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर ठहराव होगा।
वहीं ट्रेन संख्य 05974/73 न्यू तिनसुकिया-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन न्यू तिनसुकिया स्टेशन से 19 व 26 मार्च को व जयनगर स्टेशन से 20 और 27 मार्च को खुलेगी। इस ट्रेन का दिमापुर, लामडिंग, गुवाहाटी, रंगिया, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार,नवगछिया, खगड़िया बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी स्टेशन पर ठहराव होगा।

