नवगछिया के डीएसपी कार्यालय के सामने 8 मार्च को प्रखंड प्रमुख के पुत्र व प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस अभी तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना के 9 दिन बाद भी परिजनों को डर सता रहा है।
Total Downloads: 354
इसी कड़ी में जाप प्रमुख पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिले। पप्पू यादव ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने नवगछिया एसपी से बात कर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।
पप्पू यादव ने कहा कि घटना बहुत दुखद है एसपी से बात हुई है। 72 घंटे के अंदर कार्रवाई की बात कही गई। अपराधी जो भी है उसे जेल में नहीं रखना चाहिए बल्कि उसका एनकाउंटर होना चाहिए।

8 मार्च को मारी थी गोली
नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय के सामने गोदाम पर काम करवा रहे प्रखंड प्रमुख के पुत्र व प्रॉपर्टी डीलर मिथुन यादव को तीन बदमाशों ने घेर कर अंधाधुंध गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के 9 दिन बाद भी पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच पाई है। जाप प्रमुख पप्पू यादव ने नवगछिया एसपी पुराण झा से बात कर मामले में स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द कार्रवाई करने बात कही है। उन्होंने कहा कि परिजनों को फिलहाल सुरक्षा मुहैया कराया जाए।
