नवगछिया। कड़ाके की ठंड के बीच गरीब और असहाय लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। आदेश और आवंटन के बावजूद कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
Total Downloads: 166
कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शंकर सिंह अशोक ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में अलाव जलाने के लिए राशि का आवंटन किया जा चुका है, इसके बावजूद अब तक चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ठंड के इस प्रकोप में सबसे अधिक परेशानी गरीब, मजदूर, फुटपाथ पर रहने वाले और राहगीरों को हो रही है। शंकर सिंह अशोक ने प्रशासन से अविलंब चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजार और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अलाव की व्यवस्था नहीं की गई तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होगी।
