नवगछिया : कदवा ओपी थाना के बाबा बिशु राउत पुल के पास कोसी नदी में बुधवार को मछुआरों को जाल में आदमकद मूर्ति मिली। मछुआरों ने मूर्ति को पुल के उत्तरी छोर पर बजरंगबली स्थान पर रखवा दिया। यह खबर इलाके में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी और लोग मूर्ति की पूजा अर्चना करने लगे।
Total Downloads: 81
स्थानीय लोगों ने बताया कि मछुआरों ने जाल खींच तो बिहुला विषहरी की मूर्ति है देख आश्चर्य चकित हो गए। करीब तीन फीट की मूर्ति विहुला विषहरी की थी। आदमकद मूर्ति में बाली, टीका, नथिया और पायल पहनाया हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार मूर्ति के साथ जो आभूषण मिले हैं वह सोने और चांदी के हैं।
हालांकि अब तक इसकी जांच नहीं कराई गई है। पत्थर की मूर्ति में थोड़ी सी भी खरोच नहीं है। पूर्व मुखिया के जनप्रतिनिधि सोनू जायसवाल ने कहा कि कोसी से मां की मूर्ति निकलने के बाद लोगों में भक्ति का माहौल है। वहीं, नवगछिया के मुकेश राणा ने बताया कि कोसी नदी से बिहुला बिषहरी की मूर्ति मिलना अच्छा संकेत है।

