नवगछिया । नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ठाकुर जी कचहरी टोला में हो रहे कटाव निरोधी कार्य तीन दिनों के बाद शनिवार को शुरू किया गया। भीषण कटाव के बीच कटाव निरोधी कार्य शुरू होकर तीन दिनों तक बंद रहने से कटाव पीड़ितों में आक्रोश देखने को मिला। लोग बचाव कार्य में लापारवाही का आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि जिस तरह नदियां में उफान के साथ कटाव तेज हो गया है। ऐसे में हम लोगों का घर कोसी नदी से नहीं बच पाएंगे। फ्लड फाइटिंग विभाग से जो बचाव कार्य किए जा रहे हैं उसमें काफी शिथिलता बरती जा रही है।

ग्रामीण मकुन सिंह व पूर्व वार्ड सदस्य पुलिस सिंह के साथ अन्य ने बताया कि बीते दो वर्षों में करीब 40 घर कट जाने पर लोग दूसरे जगह जाकर बस गए हैं, अभी भी करीब 50 घर कटाव के मुहाने पर हैं। मालूम हो कि 700 मीटर के दायरे में कटाव हो रहा है, जहां फ्लडफाइटिंग के द्वारा जरूरत के हिसाब से काम नहीं करने की शिकायत ग्रामीण कर रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि यदि हम लोगों के लिए बचाव कार्य नहीं हुआ तो हम लोग जन आंदोलन कर आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

कटाव स्थल पर कार्य करा रहे जेईई रविन्द्र कुमार यादव सह सहायक अभियंता विनीत कुमार ने बताया कि गांव को बचाने के लिए जितनी बोरी की जरूरत पड़ेगी। उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन, गांव को कटने नहीं दिया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *