नवगछिया : प्रखंड के कदवा दियारा पंचायत के ठाकुरजी कचहरी टोला कदवा में कोसी नदी से भीषण कटाव जारी है। करीब 3 वर्ष से कोसी कटाव हो रहा है। जिसमें अब तक 40-50 घर कोसी नदी में विलीन हो चुका है और 20 से 25 घर कटाव के मुहाने पर आ गया है। साथ ही कटाव की जद में सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी लहलहाती फसल भी कटाव के मुहाने पर है। कटाव के डर से अब लोगो का जीना दुबर हो गया है। 10 दिनों से लगातार हो रहे कटाव के बाद अब लोग किनारों से अपने घरों को हटाने का काम शुरू कर दिए हैं।

कटाव स्थल पर एनसी बैग लगाए जा रहे हैं साथी बंबू रोल देकर कटाव को रोकने का काम किया जा रहा है कोसी के जलस्तर में आज 4 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई थी। सोमवार को कोसी का जलस्तर 27.75 था वही मगंलवार को जल स्तर 27.79 था। ग्रामीणों ने कहा सांसद और विधायक एक बार देखने हैं कदवा ठाकुर जी कचहरी टोला में करीब 12 हजार वोटर है। सभी ने कहा कि इस पंचवर्षीय में विधायक गोपाल मंडल और सांसद अजय मंडल दोनों को वोट दिया गया था मगर कथा से बचाव और विस्थापितों को जगह देने के लिए आज तक कोई देखने नहीं है उन्होंने कहा कि कटाव की जानकारी देने के बाद मात्र 1 दिन विधायक और सांसद उनके गांव आए हैं

जिसके बाद कार्य तो किया जा रहा है मगर कार्य की गति बहुत ही धीमी है जिससे जल्द ही उनका गांव कट जाएगा ग्रामीणों ने कहा कि बालू भाई बुरे से बचाव कार्य किया जा रहा है कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वही जब जल संसाधन विभाग के इंजीनियर रविंद्र कुमार ने इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम लोगों को सिर्फ घर बचाना है जिसे से कटाव न हो सके। खेत के कटाव को बचाने के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। उन्होंने कटाव होने की बात से भी इंकार किया। कहा की अभी कटाव नही हो रहा है कोसी के जल स्तर में 4 सीएम की वृद्धि हुई है।

जदयू नेता प्रशांत कुमार कन्हैया ने संवेदक पर कार्य के प्रति घोर लापरवाही का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि संवेदक के द्वारा धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। अगर संवेदक के द्वारा सही तरीके से काम किया जाता तो आज यह परिस्थिति उत्पन्न नहीं होती। अगर कार्य में सुधार नहीं किया गया तो इसके खिलाफ वरीय पदाधिकारियों और मंत्री शिकायत करेंगे। कदवा दियारा पंचायत उत्तरी क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य मृत्युंजय राय ने बताया कि यहां तेज गति में काम की जरूरत है। विभाग द्वारा बंबू रोल दिया जा रहा है। कोसी की धारा गांव की तरफ मुड़ रही है। गांव को बचाने के लिए बोल्डर से काम करवाने की जरूरत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *