नवगछिया : कदवा दियरा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा चौथे दिन भी शिविर लगाकर कर लोगों का कोरोना जांच किया। पंचायत के कंचनपूरा कदवा, भरोसा सिंह टोला कदवा एवं महदतपुर में लोगों कक जांच किया। कंचनपूरा कदवा में टीम के द्वारा 151 लोगो का जांच किया। जिसमें 11 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव पाई गई।भरोसा सिंह टोला कदवा में टीम के द्वारा 224 लोगों की जांच हुई

जिसमे तीन लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आयी है। महदतपुर में स्वास्थ्य टीम ने 146 लोगो की जांच किया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मालूम हो कि कदवा के बगड़ी टोला में बड़ी सैकड़ो की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार मोनेटरिंग कर रहे हैं।

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरूण कुमार ने कहा कि कदवा दियरा पंचायत में पाए गए सभी कोविड मरीजों का स्वास्थ्य विभग की टीम के द्वारा लगातार मोनेटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य टीम के द्वारा बगड़ी टोला के आसपास के गांव में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। कदवा पंचायत के कंचनपुर एवं भरोसा सिंह टोला एवं महदतपुर में टीम द्वारा कुल 521 लोगो की जांच की गई जिसमें 14 लोगो की रिपोर्ट पोजेटिव आई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *