नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 के किनारे बस स्टैंड के समीप गुरुवार को चमारी के बकाया पैसे मांगने आए खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा निवासी विकास कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया. विकास कुमार ने बताया कि वह पसराहा में उसका छोटा कबाड़ी का दूकान हैं जहां पर वह कबाड़ी खरीदता है. कबाड़ी जमा होने के बाद नवगछिया बस स्टैंड के पास स्थित टिंकू जयसवाल के कबाड़ी दुकान में जमा हुए कबाड़ी को बेच देता है.
Total Downloads: 371
उन्होंने बताया कि फरवरी माह में उन्होंने टिंकू जायसवाल के यहां तीन लाख 35 हजार रुपये की कबाड़ी बेची थी. जिसका पर्ची उन्होंने दिया था. गुरुवार को उन्होंने चंदन कबाड़ी दुकानदार के द्वारा फोन करवा कर मुझे बुलाया कि आज आइए आपका पैसा हम भुगतान कर देंगे.

गुरुवार की दोपहर बाद मैं चंदन के कबाड़ी दुकान पर पहुंचा तो वहां पर टिंकू जयसवाल, गुड्डू जयसवाल एवं सौरभ जयसवाल मुझसे पर्चा छीन लिया और उसे फार दिया. इसके बाद कहा कि यहां से चले जाओ नहीं तो मार कर कोसी में बहा देंगे. जब मैंने उनसे कहा कि मेरा पैसा दे दीजिए तो वह लोग मेरे साथ मारपीट कर मुझे घायल कर दिया.
मारपीट के बाद मैं किसी तरह जान बचाकर अपने घर चला गया जहां घटना की जानकारी परिजनों को दी. उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने नवगछिया थाना में भी आवेदन दिया. नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि घटना के संदर्भ में आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

