खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के गोटखरीक कब्रिस्तान में में गुरुवार को आग लगने से कब्रिस्तान में सूखे खड़ और हरे पेड़ पौधे जलकर राख हो गये. कब्रिस्तान में आग लगने से आग की लपटें ऊपर की ओर उठने लगी. स्थिति अनियंत्रित देख ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी को फोन किया. अग्निशमन विभाग को सूचना देने पर तकरीबन एक घंटा बाद दमकल टीम आयी. बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लाया गया. कब्रिस्तान में आग लगने की सूचना मिलने पर खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार खरीक बिहपुर समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर बिगड़ रही स्थिति को नियंत्रित किया.

अल्पसंख्यक सामुदाय के लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान में कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझ कर सूखे खड़(कास) में आग लगा दिया जिससे कुछ देर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से मामला शांत हुआ. कब्रिस्तान में आग लगने की सूचना से दूर दराज से लोग कब्रिस्तान पहुंचने लगे. पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया.

इस बाबत अल्पसंख्यक सामुदाय के लोगों ने खरीक थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध तनाव को नियंत्रित करने की मांग की है. पुलिस को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि पहले भी शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान के अंदर घुसकर हरे भरे आम के पौधों को काट गिराया था. दीवार के बगल में सटाकर गुमटी लगा लिया और बाहर से कब्रिस्तान के अंदर खाली बोतल और अन्य समान फेक कर गन्दा कर रहे हैं.

शरारती तत्व कब्रिस्तान के दीवार को कई जगहों पर क्षतिग्रस्त कर आंतरिक भाग को प्रदूषित कर रहा है. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है. गोटखरीक कब्रिस्तान में आग लगने के समय घटना स्थल पर उपस्थित आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष भाई राजेंद्र यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार, समाजसेवी गगन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि संजय चौधरी, एनुल कुर्शीद लीडर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *