नवगछिया । नवगछिया के खगड़ा में चल रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ और श्रीरामकथा महायज्ञ के आठवें दिन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ किया गया। भजन सम्राट डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र दीपक जी ने पाठ शुरू किया, उसकी आवाज सुनकर श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज कथा मंच पर पहुंच गए। स्वामी आगमानंद ने कहा कि अगर मैं दीपक भैया को नहीं सुन पाता तो यह मेरे लिए दुर्भाग्य होता। उन्होंने कहा कि कथा कहने से ज्यादा लाभ कथा सुनने में है। इसलिए मैं आज स्वयं हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का श्रवण करने पहुंच गया। सामूहिक पाठ में प्रो. मिहिर मोहन मिश्र सुमन, डॉ. वरुण कुमार मिश्र, दिलीप शास्त्री, मनोज कुमार, अमरेश, कुंदन बाबा, शंभू नाथ झा, अभिषेक मिश्र, सतीश आदि शामिल हुए।

स्वामी आगमानंद ने कहा कि श्रीरामचरितमानस का सबसे प्रभावशाली अध्याय सुंदरकांड है। गोस्वामी तुलसीदास ने इस अध्याय में जितने श्लोक, छंद, चौपाई, दोहा, सोरठा आदि लिख हैं, वह किसी मंत्र से कम नहीं है। कभी भी संकट हो तो आप सुंदरकांड पढ़ लें, कल्याण होगा। देर शाम कथा सुनाते हुए स्वामी आगमानंद ने लंका दहन के दृश्य का वर्णन लिया। आठवें दिन का समापन राम-रावण युद्ध के प्रसंग के साथ हुआ। बुधवार को राम के अयोध्या आने और उत्तरकांड पर चर्चा होगी। डॉ. आशा तिवारी ओझा ने भी रामकथा कही।

जन्मोत्सव पर आज होंगे कई कार्यक्रम

बुधवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ है। यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। खगड़ा में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रामनवमी को ही स्वामी आगमानंद जी का भी अवतरण दिवस है। इस दिन आयोजन समिति ने उनका भी जन्मोत्सव साथ में मनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को सुबह आठ से रात्र 12 बजे तक कार्यक्रम होंगा। गुरु चरण की पूजा होगी। भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *