प्रखंड के झंडापुर पूरब पंचायत के झंडापुर शेख टोला वार्ड नंबर एक निवासी शेख इब्राहिम के बिजली करंट की चपेट में आने से घायल दस वर्षीय पुत्र मोहम्मद अलिफशान की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान सिलीगुड़ी के अस्पताल में हो गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
मालूम हो कि मोहम्मद अलिफशान रविवार की शाम पांच बजे के करीब अपनी छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत से सटकर गुजरे बिजली तार की चपेट में आ गया और घायल होकर गिर गया। परिजनों ने जख्मी बच्चे को इलाज के भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

