नवगछिया । रंगरा प्रखण्ड के मदरौनी में शनिवार को एक महिला की मौत बिजली करंट लगने के बाद पानी में डूबने से हो गई। उर्मिला देवी के पति पति विभाष कुमार मंडल ने बताया कि वह कमाने के लिए बाहर गया हुआ था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
तीन दिन पहले उनको सूचना मिला कि उसके घर में बाढ़ का पानी घुस गया है। शुक्रवार की देर रात विभाष अपना घर आया। शनिवार की उर्मिला मायके जाने की तैयारी में पानी के बीच कपड़े व अन्य सामान सुरक्षित करने लगी।
इसी बीच घर में बिजली की तार से करंट फैल गया। करंट की चपेट में आकर उर्मिला पानी में गिरकर डूब गई। हालांकि महिला की मौत की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
