नवगछिया : बाढ़ का पानी नये इलाकों में फैलने लगा है जिससे स्थिति काफी गंभीर हो गई है। रंगरा प्रखण्ड के भीमदास टोला में चारों तरफ पानी फैल गया है। वहीं सधुआ चॉपर के चापरहाट बाजार में भी बाढ़ का पानी आ जाने के बाद लोग रेलवे स्टेशन पर शरण लिए हुये हैं। मदरौनी में भी बाढ़ का पानी घरों में घुस आया है।

लोग रेलवे लाइन के किनारे रह रहे है। वहीं गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत, डुमरिया, कालूचक, बोचाही, इस्माईलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिट्ठा, राजगिरी, फुलकिया, पूर्वी भिट्ठा पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंड में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा शौचालय और शुद्ध पेयजल के लिए चापाकल की व्यवस्था की गई है। बाढ़ पीडितों को एक समय ही सत्तू व चूड़ा खाकर रहना पड़ रहा है। इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 1•17 मीटर ऊपर बह रही है। जिस कारण तटबंध व स्परों पर पानी का काफी दवाब बना हुआ है। ब्रह्मोत्तर तटबंध पर लगातार चौकसी बरती जा रही है।

मुख्य अभियंता ई. अनिल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर चौकसी बरतने का निर्देश कनीय अभियंताओं को दिया। पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल यादव व नवगछिया भाजपा के महासचिव आलोक सिंह ने तिनटंगा दियारा में कटाव व बाढ़ पीडितों से मिलकर सरकार द्वारा मिलने वाली राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *