नारायणपुर। शाहपुर में प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल की अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व सभी पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ता ने बैठक की। सभी कार्यकर्ताओं ने 17 दिसंबर को डाक बंगला परिसर बिहपुर में कर्पूरी चर्चा में भारी संख्या में आने का संकल्प लिया।
इसमें मुख्य अतिथि जिला जदयू अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती व विशिष्ट अतिथि अति पिछड़ा जदयू जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह निषाद मौजूद थे। बैठक में जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद इस्तखार, जिला कार्यालय प्रभारी
मीडिया सेल गौतम गोविंद, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, अमिताभ, गणेश जुल्म खिलाफी, रंजीत, जदयू नेता राजेश, सुभाष, विजय पटेल, संजीव कुमार, दयानंद पंडित, जमुना प्रसाद दास, पवन कुमार मंडल, रूपेश कुमार आजाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे


