नवगछिया :इस बार करीब 60431 मतदाता अगली बार होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के महायज्ञ में अपने वोटों की आहुति डालेंगे। इन लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया है। 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
Total Downloads: 354
बता दें केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। नवगछिया अनुमंडल अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि इस बार 18 वर्ष की युवा-युवतियां वोटर बनने के लिए संबंधित आवेदक प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।
मतदाता पुनरीक्षण के तहत 18 से 19 साल के करीब 2284 नए वोटरों ने आवेदन दिया है। मतदाताओं के नाम हटाने व नाम सुधार के लिए आवेदन भी लिए गए हैं। करीब 2891 मतदाताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आवेदन दिया है। सुधार के लिए 912 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

