नवगछिया : हैदराबाद में एक डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद जलाकर मार देने के विरोध में नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज की अभविप की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने कैंडल जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनके परिवार को इस दुःख की घडी में सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह ने कहा कि जब हमारा देश डिजिटल क्रांति, आधुनिकीकरण की तरफ बढ़ रहा है और महिला शसक्तीकरण को प्रेरित करने के अथक प्रयास किये जा रहे है, ऐसे में इस प्रकार की कलुषित मानसिकता के दुर्दांत राक्षस देश के लिए बहुत बड़ा कलंक हैं

ऐसे कुकर्म के लिए इन्हें मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए। उपाध्यक्ष कोमल राज ने कहा, देश में नारी की पूजा करने की संस्कृति रही है, वहां ऐसी घनौनी घटना शर्मसार कर देने वाली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *