बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में कोसी का तांडव अपने पूरे शबाब पर है। कोसी के रौद्र रूप के आगे गांव के लोग बेबस व असहाय नजर आ रहे हैं। सोमवार को कैलाश शर्मा का घर कोसी कटाव की भेंट चढ़ गया। अब कटाव के मुहाने पर जोबनी शर्मा, सुशील शर्मा, अंशुमान सिंह के अलावा दर्जनों घर शामिल हैं। ये सभी लोगों धीरे-धीरे घर को खाली करने में जुटे हैं। जिसका घर कोसी में समा गया वे खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।

ग्रामीण सनातन सिंह, संजय यादव, विकेश पासवान, पिंटू पासवान, वालो तांती, पंकज पासवान एवं मनघरि शर्मा ने बताया कि अब हमलोग भगवान भरोसे हैं। भगवान ही हमलोगों को बचा सकता है। अभी तक कटाव पीड़ितों को कोई सहायता नहीं मिली है।

लोगों ने बताया कि जहां अभी कटाव हो रहा है। वहां से 60-70 फीट की दूरी पर एक बहुत बड़ा गड्ढा हैं। जो बारिश के पानी से भरा है। अगर कोसी का पानी उस गड्ढे तक पहुंच गया तो भूस्खलन होगा। जो कटाव से भी विनाशकारी होगा। उसमें कई घर एक साथ कोसी में समा जाएगा। इस कारण लोग और भयभीत हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *