खरीक । कोसी पार भवनपुरा पंचायत के मैरचा में कटाव का कहर जारी है। बुधवार की शाम उपेन्द्र दास, तासो यादव एवं गुलशन यादव का घर नदीं में समा गया। जबकि पूरा गांव ही कटाव के मुहाने पर पहुंच गया है। वही पंसस प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि 75 फीसदी घर कटाव की भेंट चढ़ चुका है। 25 फीसदी ही घर शेष बचे हुए हैं। वह भी कटाव के मुहाने पर है। गांव का अस्तित्व ही समाप्त होने के कगार पर है। लोगों द्वारा मुहाने पर पहुंच चुके घरों को तोड़ने का काम जारी है। वहीं लोकमानपुर के बालू टोला के समीप भी कटाव जारी है। गांव एवं नदी के बीच की दूरी काफी कम बची है। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं चोरहर में भी कटाव के रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पाया है। यहां की भी स्थिति भयावह बनी हुई है।

कहारपुर में नही थम रहा कोसी कटाव का सिलसिला

बिहपुर । हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में कोसी कटाव का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को भी वार्ड नंबर चार एवं पांच में कोसी का कटाव होता रहा। लोग कटाव से भयभीत नजर आ रहे हैं। पर कोई क्या कर सकता हैं। कोसी गांव को निगलने को आमदा है। अब तो कटाव के साथ-साथ बाढ़ की चपेट में भी पूरा गांव आ गया है। गांव के जलमीनार, स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं विषहरी मंदिर भी कटाव की जद में आ गए हैं। गांव को कोसी का पानी घेर चुका है। इस कारण पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो इस साल कटाव से विस्थापित हुये वो खुलेआम आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इनलोगों को प्रशासन द्वारा कोई सहयता नहीं मिल रही है। इस कारण लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। ग्रामीण सनातन सिंह, बिट्टू सिंह, शक्ति सिंह, राममिलन सिंह, सुशील शर्मा, सन्नी सिंह आदि ने बताया की अब गांव नहीं बचेगा। गांव को बाढ़ का पानी चारों तरफ से घेर चुकी है। गांव के लोग भयभीत होकर रतजगा करने को मजबूर हैं।

बैकंठपुर दुधैला के गंगा में कटाव जारी

नारायणपुर : प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला के गंगा में कटाव धीरे धीरे जारी है। ग्रामीण अरूण मंडल, हजारी मंडल सहित अन्य ने बताया कि कटाव को लेकर वहां से फूस का बना घर को लोग कटाव की स्थिति देख हटा रहे है।कटाव स्थल से पचास से सौ फीट की दूरी पर लोग समान को रख रहे है।मुखिया अरविंद मंडल ने बताया कि पिछले साल भी कटाव हुआ था।तो बाढ नियंत्रण विभाग खगङिया को सूचना सीओ नारायणपुर अजय सरकार के माध्यम से दिया था।लेकिन कटाव निरोधी कार्य को लेकर कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *