रंगरा – रंगरा पुलिस शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को गुरुवार को चापर मोर के पास से बरामद कर लिया है. मालूम हो कि 21 जुलाई को ननिहाल से लड़की का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया था.
Total Downloads: 360
घटना की बाबत लड़की के ननिहाल पक्ष के लोगों ने ही गांव के एक लड़के को आरोपित करते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. रंगरा पुलिस ने गुरुवार को लड़की का बयान कलमबद्ध करवाया है. जिसमें लड़की ने कहा है कि विशाल नाम के लड़के ने उसका अपहरण कर लिया था.

रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान ने जानकारी देते हुए कहा कि लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है और न्यायालय में भी बयान कलमबद्ध करवाया गया है. जबकि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

