बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर इन दिनों भीषण कोसी कटाव का दंश झेलने को मजबूर है। कोसी के जलस्तर में कमी आने के बाद भी कटाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव का स्वास्थ्य उपकेंद्र कभी भी कोसी में समा सकता है। कटाव के मुहाने पर नवल यादव का आधा घर बचा था। वह भी उसने तोड़ कर हटा लिया।

अस्पताल के दक्षिण एवं पश्चिम दिशा से भीषण कटाव हो रहा है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के बाद विषहरी मां का मंदिर है। फिर उसके बाद घर कटना शुरू हो जाएगा। गांव को कटाव से बचाने के लिये कोई कटाव निरोधी कार्य विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। जो भी लोग इस वर्ष कटाव से विस्थापित हुए हैं।

वो रिश्तेदार, सड़क और रेलवे लाइन किनारे रहने को विवश है। कटाव से विस्थापित हुए परिवार को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। लोग भगवान भरोसे जीने को विवश है। लोगों ने अब प्रशासन से मदद की आस भी छोड़ दी है। गांव की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग एक दूसरे का आंसू भी नहीं पोछ सकते हैं। क्योंकि कटाव से हर कोई पीड़ित है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *