बिहपुर। :यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भागलपुर जाने के क्रम में एनएच 31 पर बिहपुर विस के पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो. सबरार आलम की अगुवाई में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी वरिंदर सिंह ढिल्लों और बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के प्रभारी सह बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार व आशुतोष त्रिपाठी का बिहपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

नेताओं ने कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का प्रयास करें। ताकि मजबूती से कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने में मजबूती मिलेगी। मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज्य के भागलपुर जिला अध्यक्ष राधा कृष्ण सिंह, राहुल भारद्वाज, मो. इबरार आलम आदि शामिल रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *