नवगछिया – नवगछिया के कदवा गोला टोला में कामरेड 49 वें शहादत दिवस पर संस्थापक कॉ.चारुमजूमदार की याद में बुधवार को आयोजित संकल्प सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव कॉ विन्देश्वरी मंडल ने कहा कि कॉ.चारुमजूमदार की हिरासत में हत्या के 49 साल पूरे हो रहे हैं और भाकपा माले के पुनर्गठन के 47 साल पूरे हो रहे हैं. आज एक बार फिर राज्य आपातकाल के दौर वाले दमनकारी चेहरे के साथ फिर से हाजिर है.

यह उत्पीड़न और क्रूरता के मामलों में अंग्रेजों के शासन को भी मात दे रहा है. संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि मोदी-शाह की हुकूमत अंग्रजों की हुकूमत से भी ज्यादा निरंकुश, तानाशाही और दमनकारी हो गई है.

अन्य वक्ताओं ने भी जनविरोधी नीतियों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया. मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, जिला कमेटी सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य राधे श्याम रजक, रवि मिश्र, वकील मंडल, जयप्रकाश शर्मा, गुरदेव सिंह, पार्टी ब्रांच सचिव, राजो पंडित ,वरिष्ठ साथी रामदेव मंडल, बीठल मंडल, लालचंद, सीपीआई के सीताराम शर्मा  सहित सैकड़ों की संख्या में भाकपा माले के पुरूष और महिला कार्यकर्ता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *