नवगछिया। आरपीएफ ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई की है। 19305 आम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर 935 कछुए बरामद किए हैं। साथ ही पांच महिला समेत आठ तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक तस्‍कर बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है। शेष उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों में गोनर कुमार (20) पूर्णिया का रहने वाला है। इसके अलावा अमर कुमार (25), शिवा कुमार (19), लिजा (25), शांति (19), कुसुमा (20) समेत अन्‍य उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आरपीएफ इंस्‍पेक्‍टर मृणाल कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से उनलोगों को सूचना मिली। इसके बाद वे लोग अलर्ट मोड में आ गए। रात 11 बजकर 23 मिनट पर आम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस ट्रेन नवगछिया स्‍टेशन पहुंची। ट्रेन के स्‍टेशन पर पहुंचते ही सात जवानों की टीम के साथ आरपीएफ इस्‍पेक्‍टर ने छापेमारी की।

स्‍लीपर से लेकर जनरल बोगी में रखे गए थे

तस्‍करों ने बोरी में कछुए को अलग-अलग बोगी में छुपा कर रखे थे। आरपीएफ ने एस-4, एस-5, एस-7, एस-9 से पहले कछुए को जब्‍त किया। इसके बाद पीछे की जनरल बोगी से दो बोरी में भरे कछुए जब्‍त किए। इस दौरान नवगछिया स्‍टेशन पर करीब 16 मिनट तक गाड़ी रुकी रही।

बंगाल के रास्‍ते विदेश भेजने की थी तैयारी

पूछताछ के दौरान पता चला कि इन कछुओं को बंगाल के रास्‍ते विदेश भेजने की तैयारी थी। वन विभाग ने जब्‍त कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई है। आरपीएफ इंस्‍पेक्‍टर मृणाल कुमार और वन विभाग के रैंजर बीके स‍िंंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

सुंदरवन में है कछुआ पुर्नवास केंद्र

भागलपुर के सुंदर वन में कछुआ पुर्नवास केंद्र है। यहां पर घायल कछुओं का इलाज किया जाता है। जब्‍त कछुए को न्‍यायालय में प्रस्‍तुत करने के बाद यहां भेजा जा सकता है। वहीं, इतनी भारी संख्‍या में कछुए की बरामदी की खबर के बाद हर कोई भौचक्‍के हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet