नवगछिया। कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर का निरीक्षण किया। टीम ने प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष, बाह्य चिकित्सा कक्ष, दंत विभाग एक्सरे व पैथोलॉजी विभाग का घूम-घूम कर निरीक्षण किया।
उन्होंने साफ-सफाई, हर्बल गार्डन को देखा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधांशु कुमार से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। यूनिसेफ पटना के डॉ. राजेन्द्र बस्तीरॉय व निपि पटना के डॉ. मनीष कुमार की दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया।
भागलपुर सर्जेंसी से डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी देखी गयी। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर को रंग रोगन व साफ सफाई कर नया लुक दिया गया।


