नवगछिया के खरिक बाजार में कार्तिक भगवान की प्रतिमा का भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ शुक्रवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चारण के साथ कार्तिक भगवान की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया।

Whatsapp group Join

शोभायात्रा खरिक बाजार स्थित पूजा स्थल से आरंभ हुई, जो चैती दुर्गा स्थान, बड़ी काली मंदिर सहित मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कलबलिया घाट तक पहुंची। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर श्रद्धा पूर्वक दर्शन किए और कई जगह प्रसाद एवं जल की व्यवस्था की गई।

कलबलिया घाट पर मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के क्षण में भक्तों की आंखें नम भी देखी गईं, वहीं पूरे माहौल में भक्ति और भावनाओं का समन्वय दिखाई दिया।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में महेश साह, पन्ना लाल पासवान, परशुराम कुमार, अंकित कुमार, सौरभ सुमन सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने शांतिपूर्ण व मर्यादित तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाया।

पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet