नवगछिया के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री से की गयी। लोगों ने कहा कि वे राजद प्रत्याशी के घर में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहे हैं और राजद प्रत्याशी को तटबंध पर फ्लड फाइटिंग के तहत काम दिया गया है।

शिकायत पर मंत्री ने कहा कि यह हमारे जानकारी में नहीं है। अगर इस तरह की बात होगी तो हम जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। मौके पर मौजूद सांसद अजय मंडल ने कहा कि कार्यपालक अभियंता की शिकायत पिछले कई महीनों से मिली है।

अगर शिकायत सही है तो यह माफी योग्य नहीं है, खुद मंत्री ने भरोसा दिया है। अगर राजद प्रत्याशी के घर में वे रह रहे हैं तो यह काफी निंदनीय बात है। इसलिए इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *