नवगछिया : भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल बुधवार को देर रात रंगरा चौक प्रखंड के तीनटेंगा पंचायत के ज्ञानीदास टोला में चल रहे गंगा कटाव का जायजा लिया है. कटाव की स्थिति का जायजा लेकर सांसद ने मीडिया कर्मियों से बताया कि यहां पर भीषण कटाव चल रहा है. अब तक दस से बारह घर गंगा में विलीन हो चुके हैं. जबकि बीस से पच्चीस घर कटाव के मुहाने पर है. सांसद ने कहा कि फिलहाल बचाव कार्य किया जा रहा है.

उम्मीद है तात्कालिक स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया जायेगा. सांसद ने कहा कि जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करने का निर्देश दिया है. सांसद ने कहा कि तत्कालिक रूप से गांव को कटने से बचाया जायेगा और इसी वर्ष यहां पर गंगा की धारा मोरने और स्थाई कटाव निरोधी कार्य करवाने की पहल करेंगे.

श्री मंडल ने कहा कि अगर यहां कटाव नहीं रोगा गया तो आगामी वर्षों से इस क्षेत्र की बड़ी आबादी बेघर हो जायेगी. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया भोला मंडल, ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपनारायण सिंह दीपक, जिला प्रवक्ता बबलू मंडल, भाजपा नेता राजकुमार रजक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *