नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। पहली घटना अनुमंडल कार्यालय के सामने भागलपुर से पूर्णिया जा रही कार को सामने से आ रही हाईवा से आमने-सामने की टक्कर हो गई है।
Total Downloads: 78
दुर्घटना के बाद कार में सवार सभी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हसीना बानो (47) पति मोहम्मद जौहिद, नादिरा (16) पिता मोहम्मद जौहिद व मोहम्मद जौहिद पिता सागर अली शामिल है।
सभी पीरपैंती के रहने वाले हैं और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्णिया जा रहे थे। घायलों का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में तेतरी जीरोमाइल के पास दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया।

