नारायणपुर। प्रखंड के रायपुर गांव में मंगलवार को सीमा देवी पति के साथ अपने आठ वर्षीय पुत्र को ननद के घर से लाने गयी थी। वहां पर मामी सीमा देवी पति विपिन व अन्य रिश्तेदारों से मारपीट की गयी।
पीड़ित सीमा देवी ने बताया कि अपने पुत्र को लेने भाई व अन्य रिश्तेदार के रायपुर गांव गये तो ननद सहित अन्य ने मारपीट की। ननद ने बताया कि मेरा भाई विपीन साह निवासी कोरचक्का दुधैला आठ बर्षीय भतीजे से मारपीट करता है।
इसलिए वह मेरे पास आ गया है। वह ठीक से रखे तो हमे कोई दिक्कत नहीं है। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत मिलेगी तो कारवाई की जाएगी।


