नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी रामरेखा पासवान को गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे के आसपास कार सवार युवक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज. के अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया।
Total Downloads: 83
उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की रामरेखा पासवान नवगछिया थाना में चौकीदार के पद पर तैनात है। वो गुरुवार की शाम को ड्यूटी पर जाने के लिए घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे तभी तेज रफ्तार से आ रही गांव के हीं कार सवार युवक शिवम कुमार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया
जिससे वो वहीं पर गिर गए। कार सवार युवक नशे की हालत में लग रहा था। जब पुलिस को इसकी सूचना दी की जिस कार से धक्का मारा गया है वो कार आरोपी के घर पर लगा है और आरोपी भी घर पर हीं है तो पुलिस के द्वारा बोला गया की युवक घर पर नही है कहीं भाग गया है।

