नवगछिया : महपुर रेल प्रशासन की ओर से गुरुवार को बिहपुर रेलवे मार्केट से सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर हटाया गया। इस मौके पर आईओडब्लू मिहपुर थाना के ओएस समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। रेल सूत्रों के अनुसार बिहपुर रेलवे मार्केट में करीब छह मीटर चौड़ी सड़क बनेगी।

जबकि वर्तमान में करीब चार मोटर तक सड़क के किनारे लोग अपनी दुकान लेते है। जिससे वाहन चालकों को जाम की समस्या के साथ आम राहगीरों को चलने में भी परेशानी होती थी। रेलवे द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए की जा रही पहल से आमजन में हर्ष है। सड़क के किनारे छोटी दुकान लगाकर अपने परिवार की जाने वाले दुकानदारों के समपनी आ गई है।

रेल प्रशासन ने दो सप्ताह पूर्व हो रेलवे मार्केट के दुकानों में नोटिस चस्पा कर दिया था। जिसमें कहा गया था कि मंडल कार्यालय के आदेश पर बाजार को सड़क का चौड़ी की जाएगी। जो भी दुकानदार एवं तहबाजारी से संबंधित है ये अतिक्रमण किए हुए हैं।

सभी लोग अतिक्रमण खाली कर दें और अपने एलॉट एरिया में ही दुकान लगाए। उक्त बातों पर ध्यान नहीं देने पर प्रशासनिक कारवाई करते हुए आवंटन रद्द करते हुए रेलवे द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य के दौरान अतिक्रमित भूमि को खाली कराने में जो क्षति होगी। उसके जिम्मेवार दुकानदार स्वयं ही होगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *