नवगछिया : कासिमपुर कदवा निवासी पिंटू सिंह के चार वर्षीय पुत्र निर्दोष कुमार की मौत बालू घाट पर कोसी नदी में डूबने से हो गई है. पुलिस और ग्रामीण स्तर से उसके सबको बाहर निकाला गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि शौच करने के दौरान 4 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह कोसी नदी में जा गिरा. जब तक उसे निकाला गया उसकी मृत्यु हो गई थी.

पुलिस ने शव को ज़ब्त कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं. स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग प्रशासनिक पदाधिकारियों से की है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

