रंगरा| मदरौनी और सहौरा के युवकों के बीच होली के मौके पर मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से जमकर रोड़े भी चले। पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का भी आरोप लगा रहे हैं। वहीं मारपीट में दोनों ओर से दर्जनों लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को मायागंज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। घटना को लेकर सहौरा के वरुण यादव के बयान पर मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना, संजय सिंह, मोनू सिंह, सोनू सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनोज सिंह मिथिलेश यादव सहित 17 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। घायलों में मदरौनी के घनश्याम सिंह, राणा प्रताप सिंह, रानी देवी, गोपाल प्रसाद सिंह, सोनू कुमार, इंद्रजीत सिंह, मनोज प्रसाद सिंह, पलटन कुमार सिंह, रविकांत सिंह का इलाज मायागंज में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के वरुण यादव, घनश्याम यादव, पूरो यादव व मनोज यादव का इलाज पीएचसी में चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *