नवगछिया । हाजीपुर रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने सोनपुर मंडल के कटिहार-बरौनी रेलखंड का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर स्थित स्टेशनों पर साफ-सफाई, कैटरिंग सेवा, सर्कुलेटिंग एरिया, एफओबी सहित यात्री सुविधा से जुड़े विविध पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्टेशनों पर विकसित की जाने वाली विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा भी लिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे स्टेशन सहित सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया एवं स्टेशन के उत्तरी तथा दक्षिणी प्रवेश पथ का मुयायना किया। उन्होंने नवगछिया स्टेशन के जारी पुनर्विकास कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नवगछिया स्टेशन का विकास 30 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जिसमें दक्षिण साइड में नए स्टेशन भवन, 12 फीट चौड़ा नया एफओबी, एस्केलेटर, लिफ्ट, बड़ा वेटिंग हॉल, नया और बड़ा पार्किंग स्थल सहित पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि नए स्टेशन के निर्माण में स्थानीय लोक संस्कृति को शामिल किया जाएगा तथा स्थानीय प्रसिद्ध स्थलों की अनुकृतियां लगाई जाएंगी।

व्यापारियों से माल ढुलाई में वृद्धि की अपील

महाप्रबंधक ने स्थानीय व्यापारियों से माल ढुलाई में वृद्धि करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परंपरागत सामग्रियों के अलावा केला, मकई, मखाना तथा अन्य स्थानीय उत्पादों की माल लदान यहां से बढ़ाएं जिससे इस क्षेत्र का भी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि वैसे तो रेलवे लदान हेतु पुरा रैक बुक करती है पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा गैर परंपरागत वस्तुओं की ढुलाई किये जाने की स्थिति में रेलवे हाफ रैक भी बुकिंग हेतु मुहैया करा सकती है। इस अवसर पर सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारी से मिले स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि, रखी मांग

नवगछिया स्टेशन पर इस्माईलपुर के जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने नवगछिया रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने के लिए स्टेशन के बाहर खुले में मटन मछली मुर्गा काटने पर प्रतिबंध लगाने की मांग लिखित रूप से की। साथ-साथ स्टेशन पर लगभग आधे दर्जन क्रमशः कर्मभूमि एक्सप्रेस, अगरतला एक्सप्रेस सहित कई ऐसे ट्रेनों की मांग की गयी जो नवगछिया रुकने से भागलपुर, बांका, मधेपुरा के लोगों को सीधा लाभ मिलने की बात कही गई। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश राणा ने बिहुला विषहरी के महत्वपूर्ण स्थान बताए जाने की बात महाप्रबंधक से कही और स्टेशन पर बिहुला बिषहरी से जुड़ी पेंटिंग लगाए जने की मांग की। महाप्रबंधक ने बताया कि स्टेशन के लुक के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं में परिवर्तन होगा। यह स्टेशन ऐसा है जहां पर राजधानी जैसी ट्रेन रुकती है, इसलिए इस स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाया जाएगा। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर स्थानीय मठ मंदिरों की पहचान होगी जिससे कि स्टेशन का लुक स्थानीय व्यवस्था के तहत दिखेगा। इस मौके पर उन्होंने योजनाओं के लिए जगह-जगह घूम डीआरएम एवं अन्य इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी से जानकारी ली।

कटिहार सेमापुर में क्रू लॉबी, रनिंग रूम को देखा

महाप्रबंधक निरीक्षण के क्रम में कटिहार सेमापुर स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने क्रू-लॉबी, रनिंग रूम को देखा। उन्होंने क्रू-लॉबी के किचन में खाने की गुणवत्ता की जांच की तथा रेलकर्मियों से बात कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से अवगत हुए। तत्पश्चात महाप्रबंधक ने सेमापुर स्टेशन पर साफ-सफाई, कैटरिंग सेवा, सर्कुलेटिंग एरिया सहित यात्री सुविधा-संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया एवं उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। सेमापुर स्टेशन निरीक्षण के दौरान यात्रियों के लिए उपलब्ध पेयजल की गुणवत्ता को स्वयं पीकर परखा। उन्होंने कुर्सेला स्टेशन का निरीक्षण किया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet