नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता संतोष कुमार ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन से मुलाकात किया। श्री कृष्णन ने संतोष से किक बॉक्सिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि किक बॉक्सिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष के परिजनों को जो भी सरकारी योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिला है उनको सभी योजनाओं का लाभ अतिशीघ्र दिलाई जाएगी। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित कर्मियों को आदेश भी दिया।

इस अवसर पर जदयू नेता प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया, नवीन निश्छल, प्रिंस प्रभात, पंचायत समिति सदस्य मृत्युंजय राय, टुनटुन कुमार, जमुनिया पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *