किराना दुकानदार ने रंगदारी नहीं दी तो अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। अपराधियों ने दुकानदार को तीन गोलियां मारीं। एक गोली पेट में, दूसरी सिर और तीसरी सीने में लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग गए। दिल दहला देने वाली यह घटना बिहपुर बाजार में सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। देर रात तक इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकानदार पप्पू पंडित (48 वर्ष) से अपराधियों ने रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी कितनी मांगी थी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया। पप्पू पंडित के भाई रिंकू पंडित ने पुलिस को बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर मैं दुकान के अंदर गया तो देखा कि मड़वा के अपराधी जितेंद्र कुमार के साथ एक और बदमाश था। मैनें दोनों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने मुझ पर हथियार तान दिया।

गोली मारने के बाद पूरब की ओर भागे अपराधी

दुकानदार के भाई रिंकू पंडित ने बताया दोनों भाई को गोली मारने के बाद पूरब की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर बिहपुर इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व झंडापुर थाने की पुलिस पहुंची और पप्पू पंडित को पीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती भी पहुंचे और मामले की तहकीकात की। नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *