खरीक :थाना क्षेत्र के एक किशोर के साथ दुष्कर्म मामले का आरोपी खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव निवासी सुदर्शन चौरसिया उर्फ हरिओम बाबा को पुलिस ने बुधवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, सात दिन पहले खरीक के एक गांव में प्रवचन करने हरिओम बाबा आया था। इस दौरान किशोरी के दुष्कर्म किया था।
किशोरी के परिजनों ने इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। खरीक पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी हरिओम बाबा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में है। इसके बाद खरीक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ढोंगी बाबा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि सत्संग के समापन के बाद पीड़ित किशोर बाबा को उसी गांव में ही अस्थाई निवास पर पहुंचाने गई थी। इसी दौरान उसने किशोर के साथ कुकर्म किया था।


