नवगछिया| पुलिस जिला नवगछिया के विभिन्न थानों की पुलिस ने विशेष मासिक अभियान के तहत फरार और एनबीडब्ल्यू कुल 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रंगरा पुलिस ने सात, बिहपुर पुलिस ने तीन, गोपालपुर पुलिस ने चार, भवानीपुर पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
वहीं खरीक पुलिस ने दो, झंडापुर पुलिस ने दो, ढोलबज्जा पुलिस ने एक, इस्माइलपुर पुलिस ने दो और कदवा थाने की पुलिस ने एक वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार वारंटी को नवगछिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
