नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने सोमवार को शादी की नियत से अपहृत लड़की नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोर निवासी सरला खातून (बदला हुआ नाम )को बरामद कर लिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 360
वही इस दौरान पुलिस में मौके पर ही आरोपी युवक मधेपुरा जिले के आलमनगर निवासी मो प्रवेज आलम को गिरफ्तार कर लिया है.

नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 28 जून को लड़की के पिता ने नवगछिया थाना में शादी की नियत से अपनी पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अपहृत लड़की को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

