नवगछिया । पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शुबह से श्याम बाबा कि ज्योत लेने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग रही थी। श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा यह 35 वां श्याम महोत्सव मनाया जा रहा है ।

नए साल पर सूरजगढ़ से आए संजय सेन और कोलकाता से आए धरणीधर दाधीच ने म्हारो श्याम बसे खाटु में, सालासर में बजरंगी, छाये काली घटाएं तो क्या इनकी छतरी के नीचे हूं मैं, सांवरियो बैठो है जो लेना है सो मांग ले, म्हारा सिर पर है बाबा जी रो हाथ आदि भजनों पर श्याम भक्तों को खूब रिझाया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रवि प्रकाश सरार्फ, सचिव वरुण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष राकेश भरतिया, उपाध्यक्ष गोविंद केडिया, रूपेश रुंगटा, उपसचिव संदीप चिरानिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, पंकज सरार्फ, अनिल केजरीवाल, शंभू रुंगटा, शिव डोकानियां, संतोष यादुका, राकेश चिरानियां, निहाल केजरीवाल, मानष चिरानियां, कानु चिरानियां, सोयम चिरानियां, अंकीत केडिया, पुजा रुंगटा, स्वेता बुबना, वीणा सरार्फ, बबीता केडिया, प्रिति चिरानियां, सरिता यादुका, ज्योति चिरानियां, नितु चिरानियां आदि आदि लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....