खरीक। रविवार को पुलिस ने कोर्ट से आदेश प्राप्त कर नया टोला भवनपुरा निवासी कुख्यात गौरव यादव के घर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पूरा की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गौरव जानलेवा हमला एवं आर्म्स एक्ट मामले का नामजद आरोपी है

लंबे समय से फरार चल रहा है। इस कारण यह कार्रवाई की गई। बाबजूद इसके सरेंडर नहीं करने पर शीघ्र ही कोर्ट से आदेश प्राप्त कर कुख्यात के घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।

रविवार को पुलिस ने खरीक बाजार के गोल चौक के समीप शराब धंधेबाजों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान जमीन के अंदर डिब्बे में रखे 45 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट कर दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने इसी जगह सभी महादलित परिवार के सदस्यों के साथ बैठक कर शराब का धंधा नहीं करने के लिए प्रेरित किया एवं इससे होने वाली परेशानी की भी विस्तृत जानकारी की। इस मौके पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *