नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित कुर्सेला में कोसी नदी पर बन रहे रेलवे पुल का निरीक्षण सोनपुर के चीफ इंजीनियर ब्रिज ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंताओं से निर्माणाधीन रेल पुल के बारे में जानकारी ली।
अभियंताओं ने बताया कि पुल का सिर्फ एक और पिलर का निर्माण होना बाकी रह गया है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर रेलवे विभाग के विभिन्न पदाधिकारी साथ-साथ थे।

ज्ञात हो कि इस पुल के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस रूट में चलने वाली सभी ट्रेनें समय पर चलेंगी और नवगछिया से कटिहार के बीच समय भी कम लगेगा। इस पुल का निर्माण रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के साथ शुरू किया गया था। पुल के निर्माण होने से यह रूट पूरी तरह से दोहरीकरण हो जाएगा।


