नवगछिया । केन्द्र सरकार द्वारा 146 सांसदों के निलंबन एवं तानाशाही के खिलाफ नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर के प्रांगण में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों ने रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं संचालन राजद के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल उपस्थित हुए।

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि आज पूरे देश में 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं द्वारा केंद्र में बैठी मोदी सरकार के तानाशाह रवैया के खिलाफ धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि उनकी तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अथक प्रयास से सभी विपक्षी दलों के नेता एक साथ हुए है और एक मजबूत इंडिया गठबंधन बना है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

धरना-प्रदर्शन में जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, राजद के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, विरेन्द्र सिंह, आशीष कुमार मंडल, संजय मंडल, प्रमोद चौबे, शंकर सिंह अशोक, सीताराम राय, मंटू यादव, हिमांशु यादव, नंदलाल यादव, पुष्पक कुमार सिंह, सुबोध शाह, मुरारी मंडल, प्रेमलाल दास, पायल कुमारी, शिल्पी कुमारी, मोहम्मद इफ्तेखार आलम एवं सैकड़ों की संख्या में इंडिया गठबंधन दलों के नेता शामिल हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *