नवगछिया – गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में अनुमंडल कार्यालय में नवगछिया अनुमंडल का 48 वां स्थापना दिवस पौधरोपण और केक काट कर मनाया गया. इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार भी मौजूद थे. मौके पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सह सेवार्थ (समाजिक संस्था) नवगछिया के संयोजक पंकज कुमार भारती एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति के संरक्षक निरंजन साह समेत सदस्यों ने मिलकर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया .

फिर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार की उपस्थिति में अनुमंडल परिसर में पौधरोपण किया गया. जिसमें 5 फलदार वृक्ष आम, कटहल, बेल, सपाटू, और नीम का पौधा लगाया गया. मुकेश कुमार ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आगे एक पौधा अवश्य ही लगाना चाहिए. बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि 48 वर्षों में नवगछिया ने बदलाव के कई आयाम देखें हैं.

इतने दिनों में नवगछिया के कई इलाके विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है. आज भी कई इलाके मुख्यधारा में नहीं है. उम्मीद है आये दिन नवगछिया में और भी तेज गति से विकास होगा. नवगछिया में प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत है ऐसे संसाधनों के बेहतर उपयोग की. इस अवसर पर पंकज कुमार भारती, सचिव विष्णु कुमार साह, संरक्षक निरंजन साह, विवेकानंद साह , रंजीत साह, विशाल गुप्ता, राकेश कुमार बजरंगी, सौगंध साह,अविनाश कुमार,व्यवसायी सह समाजसेवी प्रवीण भगत जी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *