नवगछिया : नयाटोला निवासी मनोज मंडल की प|ी सरिता देवी ने केस उठाने की धमकी देने के विरोध करने पर मारपीट करने व जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए बेतिया निवासी रविंद्र कुमार चौधरी नयाटोला निवासी विकास कुमार साह को के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आवेदन में कहा है कि बुधवार दोपहर 12:30 बजे घर से दुकान जा रही थी कि तभी रविंद्र चौधरी और विकास कुमार साह बाइक से आए और मुझे रोकर गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद थाने में दर्ज केस उठाने की धमकी देने लगे। मना करने पर जान मारने की नीयत से रविंद्र कुमार चौधरी ने कमर से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। जो मेरे सिर के बगल से निकल गई। मैं किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। वहां से आने के बाद मैं अपने पति के साथ थाना जा रही थी। तभी दोनों मेरे घर पर भी पहुंचे गए। इसकी सूचना मेरे बेटी ने फोन पर दी।

सरिता देवी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी रविंदर कुमार पर हत्या की नीयत से गोली चलाने का मामला दर्ज है। जिसमें मनोज मंडल के बेटे को गोली घर में घुस कर मारी थी। मगर पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे पीड़ित परिवार काफी डरे सहमे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *