नवगछिया : बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में एक एवं दो दिसम्बर को पटना में बिहार राज्य ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवगछिया के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर जिले का मान बढाया है.

जूनियर वर्ग में प्रिंस कुमार राज ने स्वर्ण पदक एवं सीनियर वर्ग मे मो शाहिद आलम ने काँस्य पदक जीत कर नवगछिया का नाम रौशन किया है. पदक जीतने पर पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद,खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, ताइक्वांडो कोच जेम्स, मुकेश कुमार सुमन, मो नाजिम, मणिश्याम कुमार, विकास चौरसिया, डाँ अनंत विक्रम पुर्षोतम कुमार पंकज भारती, अखिलेश पाण्डेय अवधेश कुमार, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, रामसेवक भगत, डॉ गोपाल भारती आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *