नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रविवार को मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे किया गया. टेस्ट के मुख्य निर्णायक के रूप में संघ के जिला महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद थे.

बेल्ट प्रमोशन टेस्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में येलो बेल्ट मे दिया कुमारी, जूही कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रिस कुमार, यस कुमार, रौनक कुमार, शाहजहाँ, अमृतान्शु सिह, यथार्थ कुमार, घनश्याम चौधरी, राजेश कुमार उत्तीर्ण हुए. ग्रीन बेल्ट में शुशील कुमार, कृषा कुमारी व ग्रीन वन बेल्ट में अनिमेष कुमार, आशीष अग्रवाल, आकाश कुमार उत्तीर्ण हुए. ब्लू बेल्ट में शौम्या गुप्ता व बलू वन बेल्ट में नीरज वर्मा उत्तीर्ण हुए.

प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फाइटर जेम्स, मो नाजिम, अवधेश कुमार, राजेश मिश्रा विकास चौरसिया मणिश्याम कुमार आदि उपस्थित थे. संघ के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने कहा कि बेल्ट प्रमोशन टेस्ट प्रतियोगिता में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *