नवगछिया : एनएच-31 पर कुर्सेला थाना क्षेत्र के बरमसिया धार के समीप मंगलवार को बाइक सवार ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया, जिसमें साइकिल सवार कुर्सेला बस्ती का 10 वर्षीय बालक गौरव कुमार और बाइक सवार नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी 25 वर्षीय डुमडुम सिंह जख्मी हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 179
दोनों को जब ग्रामीण अस्पताल ले जाने लगे तो बाइक सवार के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल व कारतूस जब्त कर लिया।

दोनों का उपचार कुर्सेला पीएचसी में चल रहा है। बाइक सवार युवक नवगछिया से डूमर जा रहा था। जबकि साइकिल सवार बालक अपने पिता को खाना देने के लिए खेत में जा रहा था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

