नवगछिया  : रंगरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव के समीप बुधवार को कोसी नदी में स्नान करने के दौरान जहांगीरपुर बैसी की चार किशोरी डूब गईं। चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और नदी में कूद कर तीन किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Whatsapp group Join

लेकिन 12 वर्षीय रौकिया खातून नदी के तेज बहाव में बह गई, जिसकी तलाश में ग्रामीण देर शाम तक जुटे थे। नदी से बाहर निकाली गई किशोरियों में तुबिला खातून, मुर्शिदा खातून और सुबिहा खातून शामिल हैं। इनमें से एक किशोरी की हालत अधिक पानी पी लेने से खराब हो गई थी, जिसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया।

घटना को लेकर रौकिया के परिजन समेत ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुटी थी। रौकिया के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। रंगरा के सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर अंचल निरीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। नदी में लापता एक किशोरी की तलाश में स्थानीय लोगों के साथ हम लोग भी लगे हुए हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *