नवगछिया :  बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में गुरुवार को पुलिस टीम पर हमला बोल ग्रामीणों ने एक वारंटी विपीन कुंवर को पुलिस को कब्जे से छुड़ा लिया। हमले में एक एसआइ सहित तीन जवान जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम से हथियार छीनने का भी प्रयास किया। हमले में घायल जवानों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना को लेकर एसआइ हेमंत कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इसमें जयरामपुर के रत्‍‌नेश कुंवर, विपीन कुंवर, टिपीन कुंवर, पमपम कुंवर, विमलेश कुंवर, कमल कुंवर, वारिष कुंवर, जोगी चौधरी, गोपाल कुंवर, वालेश्वर कुंवर समेत 10-12 अज्ञात को आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसआई दयाशंकर राय को इस केस की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

लाठी-डंडे से लैस थे सभी हमलावर

एसआइ हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात्रि विपिन कुंवर को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी। इसकी सूचना मिलते ही चंद मिनटों में ही उसके घर के आसपास दर्जनों की संख्या में ग्रामीण आ धमके। सभी लाठी-डंडे से लैस थे। विपिन को गिरफ्तार कर पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी, लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और विपिन को छोड़ने को कहा।

इन्कार करने पर लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल कर उनके कब्जे से विपिन को छुड़ा लिया। हमले में एसआइ हेमंत कुमार सहित चार जवान जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उनसे हथियार छीनने का भी प्रयास किया। लोगों का गुस्सा देख पुलिस वहां से खिसक जाने में ही भलाई समझी। इसी बीच जीप चालक अपनी सूझबुझ का परिचय देते हुए तुरंत गाड़ी स्र्टाट कर वहां पहुंचा और पुलिस टीम को लेकर वहां से निकल गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet